dharma sangrah
✕

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म कराए सरकार, हाईकोर्ट का निर्देश, सख्त कदम उठाने की तैयारी में सरकार

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (16:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते लोगों को हो ही परेशानी के बाद अब जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तुरंत हड़ताल खत्म कराने के निर्देश दिए है। नागरिक उपभोक्ता मंच की एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकार हड़ताल खत्म करने के लिए आज शाम तक बड़े कदम उठाएगी। याचिका में कहा गया है कि ट्रांसपोटर्स की हड़ताल के चलते पेट्रोल-डीजल के कमी के साथ लोगों का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। याचिका पर  सुनवाई  के दौरान  हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
 


वहीं ट्रांसपोटर्स की हड़ताल के चलते राजधानी भोपाल के कई पेट्रोल पंप आज बंद रहे है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पेट्रोल पंपों के ड्राई होने से पेट्रोल पंप पर पहुंचने  वाले ग्राहक मायूस लौटे। हलांकि राजधानी भोपाल के कुछ पेट्रोल पंप जहां पर पेट्रोल मिल रहा है वहां पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना-ट्रांसपोटर्स ही हड़ताल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकारें प्रजातंत्र का मख़ौल उड़ाती हैं, जन-माने नहीं मन-माने निर्णय लेने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार ने भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 पारित किए हैं।

उन्होंने कहा कि  नए साल के पहले दिन देश की जनता संकल्पित होती हैं अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति मगर भाजपा सरकारें सिर्फ़ वोट लेकर अपने दायित्वों और कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं, आज भाजपा सरकारों की मनमानियों की वजह से मध्यप्रदेश सहित देश भर में अराजकता की स्थिति निर्मित हो रही हैं, ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल प्रारंभ की हैं, जिसकी वजह से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीज़ल टेंकरों से नहीं पहुंच पा रहा हैं।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख