Daily Horoscope

मध्यप्रदेश में लू की दस्तक, अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज

Updated: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (00:11 IST)
भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को तीव्र लू ने दस्तक दी, जबकि प्रदेश के 14 अन्य जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं ग्वालियर के पड़ोसी जिले धौलपुर (राजस्थान) में तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
 
आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि खंडवा, दमोह, खजुराहो और नौगांव में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन हवा के रूख में बदलाव के कारण शुक्रवार को इन इलाकों में लू की स्थिति में सुधार हो सकता है।
 
वहीं, नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुक्रवार को कुछ इलाकों में लू की स्थिति की संभावना है, लेकिन इसने तीव्र लू का पूर्वानुमान नहीं है। साहा ने बताया कि जिन 14 जिलों में बृहस्पतिवार को लू का प्रकोप रहा, उनमें भोपाल, जबलपुर, गुना, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और छतरपुर जिले में खजुराहो शामिल हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख