dharma sangrah

मध्यप्रदेश को जल पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: चौहान

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (12:48 IST)
हनुवंतिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य को जल पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जाएगा तथा नर्मदा नदी के बैकवाटर्स में और द्वीप बनाए जाएंगे जिन्हें एक साथ मध्य द्वीप बोला जाएगा।
 
चौहान ने ढाई महीने चलने वाले जल महोत्सव का कल शुभारंभ किया। महोत्सव का आयोजन राज्य के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर्स में हनुवंतिया द्वीप में दो जनवरी तक किया जाएगा।
 
उन्होंने नौका दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई।
 
चौहान ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना तो शुरुआती ध्यान पानी, बिजली और सड़कों पर था। कृषि उत्पादकता बढ़ाना भी अन्य मुख्य क्षेत्र था।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन बाद में सिंगापुर के सेंटोसा की यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही पर्यटक स्थल विकसित करने का विचार आया। इसके बाद इस उद्देश्य के लिए इंदिरा सागर बांध की पहचान की गई। हनुवंतिया द्वीप को विकसित करने में हमें आठ साल लगे।’ 
 
चौहान ने कहा कि अगले पांच सालों में पर्यटन के लिहाज से यह क्षेत्र देश में शीर्ष पर होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केरल में हाउसबोट गंदे पानी में चल रही हैं। फिर पर्यटक वहां काफी दिनों तक ठहरते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी का पानी स्वच्छ और शुद्ध है और वहां पर हाउसबोट में पर्यटक रहेंगे।’ हनुवंतिया के अलावा गांधी सागर बांध, बरगी बांध और राजधानी भोपाल में नहरों को जल पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
राज्य सरकार आज से 25 अक्तूबर तक पर्यटक पर्व भी मना रही है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन बोर्ड और राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण की इस वर्ष 10 राष्ट्रीय पर्यटक पुरस्कार जीतने के लिए प्रशंसा की।
 
उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत के संस्थापक आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न दल 19 दिसंबर से 22 जनवरी के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों से धातु एकत्रित करेंगे।
 
इस मौके पर चौहान ने 21 श्रेणियों के तहत राज्य पर्यटन पुरस्कार दिए। एशिया के सबसे बड़े बांधों में से एक इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर्स में 100 से ज्यादा द्वीप आते हैं।
 
तंबू में आग : राज्य सरकार के रंगारंग ‘जन महोत्सव’ के आज यहां शुभारंभ से पहले कार्यक्रम स्थल पर कल आग लग गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कल रात करीब साढ़े नौ बजे आग लगी जिसकी चपेट में पांच से छह तंबू आ गए। वहां सामान रखा हुआ था। दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।
 
मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच और कार्यक्रम स्थल पर दमकल की गाड़ियां तैनात करने के आदेश दिए हैं। मौके पर मौजूद पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पाटवा ने कहा कि एक तंबू के एसी में शार्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख