dharma sangrah
✕

ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में पहुंचे चौहान

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (21:23 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के ओलावृष्टि प्रभावित गाँवों में पहुँच कर क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी मे सरकार किसानों के साथ है।


उन्होंने कहा कि नेतृत्व की पहचान संकट के समय ही होती है। ओलावृष्टि से निर्मित परिस्थितियों का मिलकर मुकाबला किया जाएगा और सभी प्रभावित गाँवों का सर्वे होगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि सभी प्रभावितों का जितना भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के पिपलानी, किशनगंज, बाईंबोडी, इटावा खुर्द, चीचली, बोरखेड़ा और जाट मुहाई गांव पहुँचकर खेत में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित गाँवों के सर्वे टीम में पटवारी, कृषि का अमला, गाँव के पंच शामिल होंगे। सर्वे के पश्चात सूची पंचायत के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी। इससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों को फसल बीमा राशि, 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि, कर्ज वसूली स्थगन, ब्याज की शासन द्वारा प्रतिपूर्ति, खाद-बीज के लिए शून्य प्रतिशत पर कर्ज तथा कन्या का विवाह घर से करने पर भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ दिया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख