Hanuman Chalisa

शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पंचतत्व में विलीन, 11 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब

विकास सिंह
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (12:17 IST)
भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में हुए शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। आज राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद वरुण सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
 
शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की चिता को उनके 11 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान छोटे भाई तनुज सिंह भी साथ रहे। पिता को अंतिम विदाई के दौरान शहीद ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की 8 साल की बेटी भावुक हो उठी। 
 
ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विश्राम घाट पहुंचे और वीर शहीद को अंतिम सलामी देकर श्रद्धाजांलि दी।
 
शहीद ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को विश्राम घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी शहीद वरूण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पहुंचे है।
 
अपने लाल को अंतिम विदाई देने के लिए बैरागढ़ स्थित विश्राम घाट पर जनसैलाब उमड़ा। जैसे ही बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी पूरा विश्राम घाट शहीद वरूण सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारे से गुंजयमान हो गया।
 
शहीद ग्रुप कैप्टन को अंतिम विदाई देने के लिए उत्तर प्रदेश के देवारिया से उनके परिवार के लोग भी भोपाल पहुंचे। विश्राम घाट पर परिवार और सेना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के अंतिम विदाई दी।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख