Hanuman Chalisa

तानाशाह किम जोंग के पद्चिन्हों पर चल रहे मोदी और भाजपा, मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा हमला

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। जम्मू कश्मीर को संविधान के तहत मिले स्पेशल दर्जे को खत्म करने के मोदी सरकार के अहम फैसले के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मध्य प्रदेश के सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह किम जोंग के पद्चिन्हों पर चल रहे हैं।

जम्मू कश्मीर को लेकर भाजपा पर निशाने साधते हुए उन्‍होंने कहा कि अभी तो यह सिर्फ कश्मीर का मामला है, अगर लोगों ने भाजपा की सरकार फिर इसी तरह भारी बहुमत से बना दी तो देश में प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अलग से संविधान लिखा हुआ है, जिसमें प्रजातंत्र की कोई व्यवस्था नहीं है, केवल एक व्यक्ति के शासन की व्यवस्था है, जिसके आदेशों का सभी पालन करेंगे।

गोविंद सिंह ने कहा कि जो स्थिति आज उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग के द्वारा की जा रही है उसी पद्धति और सिद्धांत पर फासिस्‍टवादी पार्टी भाजपा और संगठन चल रही है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे देश में संवैधानिक संस्‍थाओं को खत्म किया जाएगा।

गोविंद सिंह ने कश्मीर में नेताओं की नजरबंदी को गलत बताते हुए कहा कि आज कश्मीर में आपातकाल लग गया है और वहां तानाशाही तरीके से पूरे कश्मीर पर सेना के द्वारा कब्जा कर लिया गया, जो प्रजातांत्रिक तरीके से किसी भी तरह सही नहीं है।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख