dharma sangrah

मिलावटखोरों की खैर नहीं, उम्रकैद की सजा के लिए सरकार बनाएगी कानून

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (08:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ अब कमलनाथ सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक प्रदेश में दूध, मावा और पनीर में मिलावट करने वालों के खिलाफ रासुका और जिलाबदर की कड़ी कार्रवाई करने के साथ अब ऐसे मिलावटखोरों को उम्रकैद की सजा के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुरूप कानून बनाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि मिलावटखोरों का इतना बड़ा साम्राज्य कोई एक दिनों में नहीं बना गया, पिछली भाजपा सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जिससे आज मिलावटखोरी एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हुए नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2012 में जिस खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध किया था आज वही कानून मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने में काम आ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंथेटिक दूध के जरिए लोगों को जहर देने का प्रयास किया जा रहा है जिसको सरकार किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी, इसलिए पूरे प्रदेश में इस समय मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा।

केमिकलयुक्त फल-सब्जी के खिलाफ शुरू होगी मुहिम : दूध और उससे जुड़े प्रोडेक्ट में मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बाद अब सरकार फल और सब्जी में केमिकल मिलाने वालों के खिलाफ एक बड़ी जंग की शुरू करने जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सिथेंटिक दूध बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के बाद अब पूरे प्रदेश में फल और सब्जी में केमिकल मिलाने वालों और उसका व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शुरुआत होने जा रही है। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार ने अधिकारियों को फ्री हैंड दिया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

अगला लेख