biodatamaker

प्रेमिका को पाने नौ माह के बच्चे का अपहरण

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (22:11 IST)
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर जिला पुलिस ने प्रेमिका को पाने के लिए उसकी बड़ी बहन के नौ माह के बच्चे का अपहरण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह के पास मंगलवार को जिले के आमगांव बड़ा के गांव हेदपुर निवासी युवती ने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि सलामतपुर निवासी नवाब खान ने उसके नौ माह के बच्चे का अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने युवती और उसकी छोटी बहन के साथ कल रात सादी वर्दी में दो पुलिस वालों को नवाब के बताए पते रायसेन जिले के बस स्टैण्ड पर पहुंचाया। जैसे ही नवाब बच्चे के साथ वहां पहुंचा, वैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर लाकर आज नवाब से पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह युवती की छोटी बहन से प्रेम करता था। लड़की के परिजन को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसको रायसेन से अपनी बड़ी बहन के घर पहुंचा दिया। इसकी भनक प्रेमी को मिलने पर वह बड़ी बहन के घर आया। वहां प्रेमिका नहीं मिली तो उसकी बहन के लड़के का अपहरण करके ले गया। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार की बड़ी पहल: सर्वोदय विद्यालयों के 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ मिलेगा हुनर

अगला लेख