Hanuman Chalisa
✕

आफत की बारिश: पहले कराई मेंढक-मेंढकी की शादी, अब कराना पड़ा तलाक

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (23:30 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन मुहाल हो गया। बारिश से सबसे अधिक प्रभावित राजधानी भोपाल में पिछले 4 दिनों से जारी लगातार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में अब तक सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से अब तक भोपाल में 61 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

बारिश के चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते भोपाल के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए है। शहर के सबसे बड़े कोलार डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से  कोलार के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। अब तक सैकड़ों की संख्या में लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मेंढक- मेंढकी का कराया तलाक : लगातार मूसलाधार बारिश परेशान लोग अब इसको रोकने के टोटके का सहारा भी ले रहे है। भोपाल में जुलाई के महीने में भी बारिश नहीं होने पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी संस्था ने जिस मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई थी उसने अब बारिश रोकने के लिए उसी मेंढक-मेंढकी का तलाक करवाया है।

सामाजिक संस्था ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा के मुताबिक भोपाल के साथ प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए संस्था की तरफ से 19 जुलाई को पूरे विधि-विधान और रस्मों के साथ मेंढक और मेंढकी की शादी करवाई गई थी।

अब जब लगातार बारिश से अतिवृष्टि के हालात हो गए है तब बारिश रोकने के लिए मेंढक-मेंढकी को विसर्जित किया गया है। मिट्टी के बने यह मेंढ़क- मेंढकी शादी के बाद मंदिर में ही रखे तो इनको अलग कर विसर्जित करने से पहले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की गई।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

अगला लेख