Hanuman Chalisa

Mp12th board result 2021:एमपी 12वीं बोर्ड रिजल्ट के फॉर्मूले का एलान,10वीं के बेस्ट ऑफ फाइव सब्जेक्ट पर तैयार होगा रिजल्ट

जुलाई के आखिरी सप्ताह में आएगा 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (15:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का फॉर्मूला तैयार लिया गया है। एमपी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 वीं के रिजल्ट के आधार पर तैयार होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के मुताबिक 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कक्षा 10 वीं के बेस्ट ऑफ फाइव सब्जेक्ट के फॉर्मूले पर तैयार होगा। यानि स्टूडेंट को 10वीं में जिन विषयों में सबसे अधिक नंबर मिले है उनके नंबरों के आधार पर 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार होगा। 
ALSO READ: बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल,ऑनलाइन ही होगी पढ़ाई
स्कूल शिक्षा मंत्री के मुताबिक कोरोना के चलते पिछले साल 11वीं में जनरल प्रमोशन दिया गया था वहीं इस साल भी कोरोना के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हुई है। इसलिए 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट में स्टूडेंट के क्लास 12 वीं के आतंरिक मूल्याकंन को नहीं जोड़ा जाएगा।  
 
वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में 10वीं और अंतिम सप्ताह में 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री समूह के रिजल्ट फॉर्मूले को अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं अगर 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट से कोई छात्र संतुष्ट नहीं होगा तो उसके पास एग्जाम देने का विकल्प रहेगा। 

1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल-मध्यप्रदेश में एक जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है। बैठक में स्कूलों में फिलहाल ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से ही पढ़ाई कराए जाने का ही फैसला हुआ। वहीं वाट्सएप के माध्यम से पाठ्य पुस्तक के आधार पर वर्कशीट उपलब्ध कराई जाने पर बी चर्चा हुई।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

H1N1 Strain : क्या देश में आ गया कोई नया खतरनाक वायरस? ICMR के इस बड़े खुलासे ने दूर किया सबका डर!

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

अगला लेख