dharma sangrah
✕

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक, विधायकों से मांगे 10-10 लाख रुपए

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2023 (19:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मोबाइल फोन हैक होने का  सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल हैक करने के बाद जालसाजों ने मोबाइल के जरिए कांग्रेस विधायकों और नेताओं से 10-10 लाख रुपए की मांग भी की।

पैसे मांगने की बात जब पार्टी विधायकों ने पार्टी  के बड़े नेताओं तक पहुंचाई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के मोबाइल हैक की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है और पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि मोबाइल हैक करने वाले ने ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, ग्वालियर से ही आने वाले कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और भोपाल में कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को फोन कर पैसों की डिमांड की। इसके बाद जब इन नेताओं ने पैंसे की बात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे मामले की सूचना क्राइम ब्रांच को दी गई और बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने जालसाजों को पैसे देने के लिए बुलाया जिसके बाद आरोपियों को गिफ्तार कर लिया गया है।
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख