Daily Horoscope
✕

गरीबों को मिलेगा 5 रुपए में भरपेट भोजन

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (18:47 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली ने मंगलवार को विधानसभा में जानकारी दी कि प्रदेश के गरीबों को पांच रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कोहली ने बजट सत्र के शुरुआती दिन अपने अभिभाषण में यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि अति गरीबों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए चुने हुए नगरों में दीनदयाल थाली योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें गरीबों को पांच रुपए थाली के मान से स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा। योजना का विस्तार सभी शहरों में किया जाएगा।
 
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में पांच करोड़ 34 लाख लोगों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में एक रुपए किलो की दर से खाद्यान्न एवं नमक और 20 रुपए प्रति किलो शकर दी जा रही है। राज्य सरकार ने वर्ष 2016-17 में इसके लिए 724 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है।
 
स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में दो लाख रुपए तक के मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी। आवासहीन परिवारों को भूखंड या आवास उपलब्ध कराने की योजना का उल्लेख करते हुए कोहली ने कहा कि इसके लिए कानूनी प्रावधान किया जा रहा है। प्रदेश में कोई आवासहीन न रहे, इसके लिए आवास मिशन चलाया जाएगा। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख