Hanuman Chalisa
✕

खौफनाक, 10 हजार के इनामी बदमाश ने मारी 13 साल के बच्चे को गोली

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (15:28 IST)
खंडवा। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में खंडवा में 10 हजार के इनामी बदमाश ने 13 साल के बच्चे के सिर में गोली मार दी। बच्चे को गंभीर हालत में इंदौर लाया गया है।
 
घटना खंडवा के मोघट थानांतर्गत खानशाहवली गुलशन नगर गली नंबर 7 की है। सोमवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर खेल रहे सलमान पिता सिकंदर (13) को आदतन बदमाश सलीम उर्फ लंगड़ा पिता जावेद ने उसके पिता के सामने तीन फीट की दूरी से कनपटी में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश अपने साथियों के साथ भाग निकला।
 
बदमाश सलीम लंगड़े पर चाकूबाजी, चोरी, मारपीट, गुडागर्दी के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है।
 
बताते हैं कि सलीम क्षेत्र में किसी मोनू नामक युवक को जान से मारने की नियत से आया था। उसने दो फायर मोनू पर किए। वह तो बच गया लेकिन तीसरी गोली सलमान को लगी। 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख