Hanuman Chalisa
✕

छिंदवाड़ा में केरोसिन वितरण के दौरान आग, 15 की मौत

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (20:30 IST)
छिंदवाड़ा (मप्र)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत हर्रई के बारगी सहकारी समिति केंद्र में मिट्टी तेल और खाद्यान्न वितरण के दौरान मिट्टी तेल में अचानक भीषण आग लग जाने से आज कम से कम 15 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई तथा कई घायल हो गए।
 
जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया, इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा, अब तक घटनास्थल से 15 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से 12 पुरुष हैं और तीन महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि बारगी गांव में हुए इस हादसे के वक्त राशन लेने के लिए करीब संैकड़ों ग्रामीण कतार में इस सहकारी समिति के एक मंजिला भवन के सामने मौजूद थे, जबकि कक्ष के अंदर करीब तीन दर्जन से अधिक लोग थे।
 
तिवारी ने बताया कि इसी दौरान मिट्टी तेल में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते मिट्टी तेल ने पूरे कक्ष को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मची अफरा-तफरी से कक्ष में मौजूद लोग बाहर भी नहीं निकल पाए।
 
तिवारी ने बताया कि गंभीर घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिवारी ने बताया की राशन वितरण करते समय आग लग गई थी। खबर मिलते ही तत्काल पुलिस प्रशासन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। (वार्ता) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख