Bhai Dooj
✕

इंदौर में भीषण आग, 400 दोपहिया वाहन खाक

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (10:45 IST)
इंदौर। इस्तेमाल की गई गाड़ियों का कारोबार करने वाली तीन दुकानों में रविवार तड़के भीषण आग से यहां करीब 400 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रसेन चौराहे के पास मुख्य सड़क पर स्थित एक दुकान में आग लगी। विकराल लपटों ने देखते ही देखते इससे एकदम सटी दो अन्य दुकानों को भी अपनी जद में ले लिया।
 
उन्होंने बताया कि अग्निकांड की शिकार तीनों दुकानें लोहे की चादरों से बनी थीं और इनमें वाहनों को एक-दूसरे से एकदम सटाकर खड़ा किया गया था। इससे लपटें तेजी से फैलीं और गाड़ियों ने बेहद जल्दी आग पकड़ ली। अग्निकांड में इन वाहनों से जुड़े दस्तावेज भी राख हो गए।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। (भाषा) 
चित्र : फाइल फोटो 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई; ईरान की मदद करने वाली 9 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

अगला लेख