sundarkand
✕

हनुवंतिया में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (23:31 IST)
हनुवंतिया (खंडवा)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित पर्यटन स्थल हनुवंतिया में रविवार रात कुछ तंबुओं में लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। यहां पर तीसरे जल महोत्सव की शुरुआत के बाद रात्रि में तीन- चार तंबुओं में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन और उनके कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आज ही मुख्यमंत्री‍ शिवराज सिंह ने जल महोत्सव का शुभारंभ किया था।

खबरों के मुताबिक आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार आगजनी में करीब दर्जन टेंट जलकर खाक हो गए। आग के बाद सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली को भी बंद कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता अभी चल नहीं पाया है।

100 तंबुओं का निर्माण :  यहां पर तीसरे जल महोत्सव की शुरूआत के बाद रात्रि में तीन चार तंबुओं में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन और उनके कर्मचारी तत्काल सक्रिय हो गए। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। 
 
हनुवंतिया में जल महोत्सव के मद्देनजर एक सौ अधिक विशेष प्रकार के तंबू लगाए गए हैं जिनमें लोगों के आवास आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा आज मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के मद्देनजर विशेष तंबू भी बनाए गए हैं। आग इन विशेष तंबुओं से काफी दूर स्थित तीन चार तंबुओं में लगी। आग लगने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका।

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ नर्मदा का पूजन कर हनुवंतिया में जल महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने नौकादौड़ को हरी झंडी दिखाई। जल महोत्सव 80 दिनों तक चलेगा तथा 2 जनवरी को इसका समापन होगा।

पयर्टन की दृष्टि से महत्वपूर्ण : ढाई माह चलने वाला जल महोत्सव मध्यप्रदेश की वॉटर टूरिज्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया टापू होने वाले जल महोत्सव में कई सैलानी पर्यटन के लिए आते हैं। 
 
साहसिक एवं रोमांचकारी पर्यटन का लुत्फ उठाने के शौकीन सैलानियों के लिए यह स्थान पसंदीदा जगह के रूप में पहचान बनाने लगा है। जल महोत्सव के दौरान वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल जैसी स्पर्धाएं यहां आयोजित होती हैं। शिवराज सरकार की कैबिनेट की बैठक भी इस टापू पर आयोजित हो चुकी है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख