Daily Horoscope
✕

इंदौर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, कई झुलसे

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (23:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रानीपुरा बाजार स्थित एक पटाखा दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से छह लोग झुलस गए, जबकि एक की मौत हो गई।बताया जाता है कि 6 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाजार में संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।  शहर के सबसे व्यस्त बाजार में हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने बताया कि पटाखा दुकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कई वाहन भी आ गए।  पटाखे की दुकान से फैली आग ने आस-पास की जूते-चप्पलों की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
 
सुश्री तिवारी ने बताया कि दस टैंकर पानी की मदद से पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि  अत्यधिक धुआं होने की वजह से घटना स्थल की तलाशी में कठिनाई हो रही है। 

शहर के सबसे व्यस्त बाजार में हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। संभागायुक्त संजय दुबे, कलेक्टर पी. नरहरि, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा घटना का जायजा लेने रानीपुरा पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अधिकारियों से फोन पर हादसे की जानकारी ली। हादसे में झुलसे पांच लोगों की पहचान हो गई, जबकि एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिन पांच लोगों की पहचान हुई है, उनमें करण पिता धन्नालाल (39) हातोद, केतन पिता करण (18) सदर बाजार, राजाराम पिता दिनेश (21) रामनगर, सुदशर्न पिता मुन्नालाल (24) जबरन कॉलोनी और सुरेश पिता बालकृष्ण शर्मा (42) निवासी लोधीपुरा हैं।  

इंदौर के कलेक्टर पी नरहरि ने बताया कि अपर कलेक्टर और अतिरिक्त दंडाधिकारी  शमीमउद्दीन इस अग्निकांड की जांच करेंगे। नरहरि ने बताया कि इस अग्निकांड में मृतक के परिजन को रेडक्रॉस ने 25 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दिलीप पटाखा सेंटर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को चपेट में ले लिया।
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख