dharma sangrah
✕

कांग्रेस विधायक ने दिया यह विवादास्पद बयान, दर्ज हुई एफआईआर

Updated: मंगलवार, 13 जून 2017 (15:13 IST)
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात करेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
शकुंतला पर आरोप है कि उन्होंने गत 8 जून को मंदसौर कांड के विरोध में शिवपुरी में कांग्रेस द्वारा आयोजित बंद के दौरान अपने समर्थकों को करेरा पुलिस थाने में आग लगाने के लिए उकसाया था। सोशल मीडिया में अपने समर्थकों को भड़काने का उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिस पर कांग्रेस ने सफाई भी पेश की थी।
 
करेरा के अनुविभागीय अधिकारी अनुराग सुजानिया ने कहा, 'विधायक शकुंतला खटीक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में और जांच की जा रही है।'
 
उन्होंने बताया कि करेरा विधायक के साथ-साथ करेरा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल एवं अन्य के विरद्ध भी पुलिस ने कल रात ढाई बजे आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
 
उन्होंने बताया कि शकुंतला के विरुद्ध करेरा थाने में शासकीय कार्य में व्यवधान सहित 147,149,294,353 धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके निवास पर पुलिस पहुंची लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। (भाषा) 
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख