suvichar

चोटी चोर : महिला बेहोश हुई और कट गई चोटी... (वीडियो)

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (20:48 IST)
- मुस्तफा हुसैन, नीमच से
राजस्थान से लगे मध्यप्रदेश के नीमच शहर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत शुक्रवार को एक महिला की चोटी कट गई। जानकारी के मुताबिक, महिला पहले बेहोश हुई और जब उसे होश आया तो चोटी कटी हुई पाई गई। नीमच जिले में चोटी कटने की यह दूसरी घटना है, वहीं इस घटना से लोगों में खौफ का माहौल है। 
शुक्रवार सुबह सात बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के खारी कुआं निवासी महिला शबनम पति मोहम्‍मद जावेद कुरैशी अचानक घर में काम करते वक्‍त बेहोश होकर गिर गईं और मौके पर उसकी कटी हुई चोटी मिली। इस घटना के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह करीब दो घंटे के बाद होश में आई। 
 
महिला के पति मोहम्‍मद जावेद कुरैशी का कहना है कि हम सब सुबह उठे और साथ में चाय बनाकर पी रहे थे, तभी शबनम कपड़े प्रेस करने के लिए ऊपर गई और अचानक बेहोश हो गई। जाकर देखा तो शबनम पलंग पर पड़ी थी और चोटी कटी हुई थी। इसके बाद बेहोशी की हालत में अस्‍पताल लाया गया।
 
वहीं शहर में चोटी कटने की खबर से न सिर्फ मोहल्ले बल्कि पूरे शहर में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई। खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोटी कटने की खबर मिली थी जिसके बाद महिला को परिजनों द्वारा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का बयान लिया जाएगा कि कैसे यह घटना उसके साथ हुई है। पुलिस ने इस घटना को अंधविश्वास बताते हुए कहा कि कटी हुई चोटी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
इंदौर में भी कटी चोटी : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी चोटी कटने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के विकास नगर में एक महिला की चोटी कटने की खबर है। इसके साथ ही जिले के ही देपालपुर के पास एक गांव में भी चोटी कटने की घटना हुई, जिसमें महिला बेहोश भी हो गई। ऐसी ही एक घटना मध्‍यप्रदेश की ही धार्मिक नगरी उज्‍जैन से भी आने की खबर है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों के लोग सतर्क हो गए हैं। 
 
तांत्रिकों की चल निकली : लगातार चोटी कटने की घटनाओं से बचने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपना रहे हैं। कोई घर के बाहर नींबू-मिर्ची टांग रहे हैं, कोई घरों के बाहर हल्दी और मेहंदी के छापे भी लगा रहे हैं, तो कोई अपने घर के दरवाजे पर नीम के पत्तियां लटका रहा है, तो कोई अपने पास लहसन रखकर इन घटनाओं से बचने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही लोगों ने तांत्रिकों का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में तांत्रिकों के यहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख