Daily Horoscope
✕

आज से 3 दिन की हड़ताल पर किसान संगठन, फल-दूध और सब्जी की हो सकती है किल्लत

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (11:07 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर किसानों की सियासत तेज हो गई है। किसानों की मांग और समस्याओं को लेकर आज से किसान संगठन 3 दिन की हड़ताल पर हैं। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हो रहे किसानों के इस आंदोलन के तहत किसानों को शहरों में दूध, फल-सब्जी लाने से मना किया गया है। इसके लिए किसान संगठनों ने शहरों की नाकेबंदी की है।

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक, किसान अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अनिल यादव के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने जब किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की तो किसानों को बैंकों ने डिफॉल्ट घोषित कर दिया, जिसके बाद अब किसानों को बैंकों से लोन नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते किसान खाद और बीज नहीं खरीद पा रहा है।

इसलिए वो सरकार से मांग कर रहे हैं कि वो समितियों को निर्देश दें कि किसानों को खाद उपलब्ध हो। वहीं किसान संगठन समर्थन मूल्य को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। किसानों को आज भी उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।

किसान यूनियन का दावा है कि उनके साथ बड़ी संख्या में किसान हैं और वो खुद ही शहर में फल-सब्जी और दूध लेकर नहीं आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ भारतीय किसान यूनियन की हडताल पर जाने के बाद आज शाम किसान संगठन के नेताओं से मिलेंगे।
सांकेतिक फोटो
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

जाति, छुआछूत और अस्पृश्यता से विभाजित समाज को जोड़ने का माध्यम बना गुरु साहिब का संदेश : CM योगी

अगला लेख