suvichar
✕

कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (12:25 IST)
बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में कर्ज से परेशान एक किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शांतिलाल (50) ने शनिवार रात आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता रात में चलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नैतरा चौक नवेगांव-लिंगा मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मार्ग पर आग जलाकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया।
 
किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम बोपचे घटनास्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। किंतु प्रदर्शनकारी तत्काल मुआवजे और कर्जमाफी पर अड़े रहने के साथ ही किसान की मौत से बेसहारा हुए परिवार की मदद की मांग करते रहे। अंतत: वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा उपरांत एसडीएम ने आश्वासन के बाद आंदोलन को खत्म किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
 
बताया गया है कि शांतिलाल पर पिता और स्वयं का सोसायटी से खाद, बीज एवं अन्य कृषि यंत्र के लिए लिया गया लगभग पौने 2 लाख रुपए का कर्ज था। बीते खरीफ सीजन में उसने खेत में धान लगाई थी जिसमें 2 एकड़ में उसे 10 से 12 कट्टी ही धान हुई थी। वर्तमान में किसान शांतिलाल ने अपने खेत में चने की फसल लगाई थी जिसकी सिंचाई नहीं कर पाने के चलते फसल सूख गई। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख