Hanuman Chalisa

मंडी में 1 रुपए में बिक रहा था 20 रुपए किलो का लहसुन, भड़के किसान ने नाले में फेंका

Updated: शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (12:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के एक किसान को शुक्रवार को जब स्थानीय मंडी में अपनी लहसुन का सही दाम नहीं मिला तो नाराज होकर उसने इसे नाले में फेंक दिया। किसान ने कहा कि उपज के औने-पौने दाम मिलने के कारण लहसुन को नाले में फेंक दिया है क्योंकि इसकी खेती उसके लिए घाटे का सौदा साबित हुई।
 
पश्चिमी मध्यप्रदेश, राज्य में लहसुन की खेती का गढ़ है। मांग से कहीं ज्यादा आपूर्ति के कारण स्थानीय मंडियों में लहसुन की कीमत गिरने से नाराज किसानों द्वारा अपनी फसल को यहां-वहां फेंककर नष्ट करने के वीडियो इस इलाके से लगातार सामने आ रहे हैं।
 
इंदौर से 15 किलोमीटर दूर माता बरोड़ी गांव के किसान विकास सिसोदिया ने कहा कि मुझे इंदौर की मंडी में लहसुन का एक रुपए प्रति किलोग्राम का दाम मिल रहा था। इससे लहसुन की उत्पादन लागत, फसल तुड़वाने, इसे भंडारित करने और मंडी तक पहुंचाने का खर्च नहीं निकलता। इसलिए मैंने लहसुन की अपनी फसल को गांव के नाले में फेंकना उचित समझा।
 
उन्होंने दावा किया कि चार बीघा में लहसुन की खेती से उन्हें कुल मिलाकर 3 लाख रुपए का घाटा झेलना पड़ा।
 
इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा की इंदौर इकाई के संयोजक रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि स्थानीय मंडियों में लहसुन के दाम 50 पैसे प्रति किलोग्राम तक गिर चुके हैं, जबकि एक किलोग्राम लहसुन पैदा करने में किसान को औसतन 20 रुपए की लागत आती है।
 
उन्होंने कहा कि लहसुन उत्पादक किसानों की दुर्दशा की सुध लेते हुए सरकार को पश्चिमी मध्यप्रदेश से इस फसल के निर्यात के इंतजाम तुरंत शुरू करने चाहिए। इस सिलसिले में सरकार की ओर से पहले ही काफी देर चुकी है। (भाषा)
 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ये नियम, LPG से लेकर विदेश यात्रा तक जानें क्या बदलेगा

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

अगला लेख