Hanuman Chalisa

गर्मी में सूखी नदी, बर्बाद हुए हजारों किसान

Updated: रविवार, 16 अप्रैल 2017 (18:33 IST)
होशंगाबाद। प्रदेश ही नहीं, देश में मशहूर तवा नदी के रसीले तरबूज-खरबूज इस बार लोगों का गला तर नही कर पाएंगे। गर्मी के तेवर 43 फैरी पर हो गए हैं। तपन में तवा नदी सुख गई है। जिस कारण बांद्राभान रायपुर घानाबड़ के हजारों किसानों की तरबूज-खरबूज और सब्जियों की खेती सूख गई है।
किसान बर्बाद हो गए हैं, उनके पास कुछ नहीं बचा है। डंगरबाड़ी लगाकर ही इन किसानों का सालभर जीवन-यापन होता था।  नदी का जलस्तर इतना नीचे चला गया की नदी एक किलोमीटर चौड़े किनारे में पानी ख़त्म हो गया। इस कारण नदी की रेत में लगने वाली तरबूज खरबजों और सब्जियों की फसल सूख गई। इससे हजारों किसान बर्बाद हो गए हैं। किसानों के पास कोई रोजगार नहीं बचा है। 
 
कर्ज लेकर फसल लगाने वाले किसान साहूकारों के कर्जदार हो गए है। तवा नदी नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदी है।

तवा नदी और नर्मदा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर तरबूज-खरबुजों की डंगरबाड़ी लगाई जाती है। यह फसल नदी की नमी से रेट में पनपती है। नदी का जस्त्र कम होने से ऊपरी सतह की नमी खत्म हो गई है। रेत पर क्यारियां बनाकर लगाई गई फसल सुख गई।  

30 प्रतिशत लागत भी नहीं निकली :  तवा नदी में बांद्राभान रायपुर इलाके के किसानों की हालत खराब हो गई है। किसानों ने जितनी लागत लगाकर डंगरबड़ी लगाई थी, उसका तीस प्रतिशत राशि भी नहीं निकल पाई है। 15 प्रतिशत पर लिया किसानों ने कर्ज बांद्राभान के किसान गंगाराम ने बताया कि फसल खराब होने से किसान कर्जे में आ गया है। डंगरबाड़ी लगाने के लिए साहूकारों से 15 प्रतिशत प्रति सैकड़ा ब्याज पर रकम ली है। फसल नहीं निकलने के कारण कर्ज वापस करना संभव नहीं है।
लेखक के बारे में
जीतेन्द्र वर्मा
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख