dharma sangrah
✕

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, अरबिंदो हॉस्पिटल ‌में भर्ती

Updated: मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (12:03 IST)
इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

राहत इंदौरी ने खुद ट्विटर कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल सोमवार को मेरा कोरोना टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।'

अस्पताल के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि इंदौरी के दोनों फेफड़ों में निमोनिया है। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है और कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है।
 
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा कि जाने-माने शायर राहत इंदौरीजी के अस्वस्थ होने की खबर मिली है। ईश्वर से उनके यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख