suvichar

बुढ़ापे में दाने-दाने को मोहताज मिला पूर्व ऑर्केस्ट्रा संचालक..!

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (17:08 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। तंगहाली और अकेलेपन के साये में जी रहे 76 साल के पूर्व ऑर्केस्ट्रा संचालक की सुध लेते हुए जिला प्रशासन ने यहां मंगलवार को उसे एक सरकारी आश्रय स्थल में पहुंचाया।
 
राज्य के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि बंगाली चौराहा क्षेत्र की एक तंग बस्ती के अंधेरे कमरे में रह रहे प्रभात चटर्जी (76) को परदेशीपुरा के एक सरकारी आश्रय स्थल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब चटर्जी की देख-रेख हम करेंगे और उन्हें वृद्धाश्रम में रखा जाएगा।
 
तिर्की ने बताया कि एहतियात के तौर पर चटर्जी की कोविड-19 की जांच भी कराई गई। उनमें महामारी का संक्रमण नहीं मिला है। चश्मदीदों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह के निर्देश पर प्रशासन का दल जब चटर्जी के पास पहुंचा, तो उनकी दाढ़ी बेतरतीब तरीके से बढ़ी हुई थी और उन्होंने काफी मैले कपड़े पहन रखे थे।
 
चटर्जी के करीबियों ने बताया कि 76 वर्षीय कलाकार मूलत: एकॉर्डियन वादक हैं। उनका इंदौर स्थित मशहूर ऑर्केस्ट्रा 80 और 90 के दशक के दौरान देश भर में संगीत कार्यक्रम पेश करता था। उन्होंने बताया कि चटर्जी ने विवाह नहीं किया है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख