Daily Horoscope
✕

समलैंगिक संबंधों से इनकार किया तो फेसबुक फ्रेंड की ले ली जान

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (14:16 IST)
इंदौर में फेसबुक पर दोस्ती कर युवक से रुपयों की मांग के विवाद में हत्‍या के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्‍य आरोपी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी विकास उर्फ गोलू की करण उर्फ भय्यू से फेसबुक के जरिए कुछ महीने पहले ही दोस्ती हुई थी। इस दौरान करण ने उसे बताया था कि वह समलैंगिक है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए रुपए भी देता है। वहीं दूसरी ओर गोलू को अपने भाई के इलाज के लिए रुपयों की जरूरत थी।

इसके बाद 2 फरवरी को गोलू ने करण को शारीरिक संबंध बनाने के बाद रुपए देने के लिए कहा और उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद करण पांच हजार रुपए लेकर गोलू से मिलने गया था, लेकिन इसी बीच उसका विवाद हो गया। इसी दौरान गोलू ने अपने तीन दोस्‍तों के साथ मिलकर करण की चाकू, डंडे और फर्शी से हत्‍या कर उसका मोबाइल, गाड़ी और पैसे लेकर भाग गए थे।

पुलिस ने इस मामले में विकास उर्फ गोलू, सैयद अरबाज उर्फ पहलवान, मो. साजिद उर्फ सलमान और फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्‍थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर छानबीन की थी, जिसके बाद उन्‍हें पकड़ने के लिए दबिश दी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख