Daily Horoscope
✕

पूर्व विधायक का ट्रेन में दहशत भरा सफर, शौचालय में छिपकर बचाई जान

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (12:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम सोमवार रात गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। कोच में घुसे एक अज्ञात युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जान बचाने के लिए खुद को शौचालय में बंद कर लिया।
 
पूर्व विधायक ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस मामले में शिकायत की। पत्र में उन्होंने लिखा कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात निजामुद्दीन से मुलताई की ओर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के बी-1 कोच के बर्थ नंबर 17 पर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बीना स्टेशन पर एक युवक आरती नाम की लड़की के साथ उस कोच में सवार हुआ।
 
यात्रा के दौरान इस युवक ने डॉ. सुनीलम के साथ कई बार अभद्रता की। उन्होंने इसकी शिकायत टीटीई से की। इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी शिकायत की। यह भी बेअसर रही। बीना से भोपाल तक आने में दो घंटे लगे। इस दौरान किसी ने उनकी मदद नहीं की। 
 
डॉ. सुनीलम ने ट्विटर पर लिखा है कि यह युवक उन्हें लगातार धमकाता रहा। भोपाल स्टेशन पर उसके कई साथी भी आ गए, इस दौरान जान बचाने के लिए उन्हें खुद को शौचालय में बंद करना पड़ा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख