Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पर्यावरण संरक्षण में भी इंदौर रहेगा 1 नंबर: संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा

सोमवार, 7 जून 2021 (13:54 IST)
जिम्मी मगिलिगन सेंटर के पर्यावरण संवाद सप्ताह का समापन

विश्व पर्यावरण दिवस जून 5, 2021 के अवसर पर जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट द्वारा आयोजित पर्यावरण संवाद के समापन के मुख्य अतिथि इंदौर के संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा थे। इंदौरवाले सोशल मीडिया ग्रुप संस्थापक fb लाइव कार्यक्रम के होस्ट समीर शर्मा ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की आयोजक जनक पलटा मगिलिगन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सप्ताहभर संवाद की जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस विषय प्राकृतिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना रखा गया था। जनक पलटा मगिलिगन ने इस संवाद के परिणाम, कार्य योजना के लिए जो सुझाव दिए वो इस प्रकार है।

संवाद के परिणाम: इस विषय पर मई-31- 5 जून संवाद में भारत के UNEP  प्रमुख अतुल बगाई पर्यावरणविद, जलपुरुष राजेन्द्र र्सिंह, वंदना शिवा, ओ.पी जोशी, जयश्री सिक्का और मालवा के पर्यावरण संरक्षक देव वासुदेवन, अम्बरीश केला, अविनाश सेठी, संजय व्यास व जयवंत दभाड़े ने प्राकृतिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना से जुड़े जलवायु संकट और इससे अभी और आगे बचने के उपाय सुझाए।

कोरोना महामारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर हम प्रकृति के पुनरस्थापन करेंगे तो ही जीवित रहेंगे। इसलिये सभी संस्थाए मिलकर, सरकार और लोगों के साथ इस दिशा में काम करेंगे।

कार्य योजना के लिए सरकार को सुझाव
अर्बन एनवायरमेंटल प्लान और रूरल एनवायरमेंटल प्लान दोनों अलग-अलग बनना चाहिए।

रूरल प्लान: बैलगाड़ी टूरिज्म को बढ़ावा देकर बैल संवर्धन, गांव में वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था, ऑक्सीजन व पानी के संकट निवारण तालाब और कुओं को पुनर्जीवित करना होगा, नलकूपों की खुदाई को लेकर गाइडलाइन बनाई जाए। हर गांव में कोल्ड स्टोरेज हो। सुनिश्चित किया जाये कि सभी सदस्य भी पौधारोपण और प्राकृतिक भू संवर्धन जल संवर्धन, प्लास्टिक मुक्त जीवन के लिए लोगों को जोड़ा जाए।

वृक्षारोपण: पेड़ों का वितरण नहीं किया जाए उसके स्थान पर पेड़ अलग अलग जगह रखकर नागरिकों से स्वेच्छा से उसे ले जाने का कहा जाए। कोरोना के कारण जो लोग अब हमारे बीच नहीं रहे उनकी याद में और जो कोरोना को हराकर घर आ चुके हैं उनके द्वारा वृक्षारोपण किया जाए।

मुख्य अतिथि इंदौर के संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने इस संवाद के आयोजन को सराहते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देना चाहते हैं कि आप सभी ने देश को यह राह दिखाई। इंदौर के लोगों की सरकार के साथ मिलकर एकजुट होकर काम करना उनके जीवन में सबसे सुखद अनुभव है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख