shradh paksha
✕

यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बच सकी जान

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (13:13 IST)
इंदौर। बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान को उसमें सवार 50 वर्षीय मनोज अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार रात इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हार्ट अटैक के शिकार इस यात्री को हवाई अड्डे के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक प्रमोद शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या यूके-818 वाले विमान में सवार मनोज कुमार अग्रवाल (50) को बीच सफर में सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेसुध-से हो गए।
 
चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते बेंगलुरू-दिल्ली उड़ान को इंदौर की ओर मोड़ते हुए स्थानीय हवाई अड्डे पर रात 09:30 बजे के आस-पास उतारा गया। हवाई अड्डे से अग्रवाल को निजी क्षेत्र के बांठिया हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील बांठिया ने बताया कि अग्रवाल ने हवाई अड्डे से अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया और उनकी हालत देखकर लगता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा। मृतक दिल्ली का रहने वाला था और पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख