suvichar
✕

केन नदी में फंसी हथिनी, 4 घंटे में रेस्क्यू कर बचाई जान

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2023 (15:10 IST)
panna tiger reserve : मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में केन नदी में फंसी एक हथिनी को बचा लिया गया है। हथिनी को 4 घंटे के अभियान के बाद बचाया लिया गया।
 
पन्ना बाघ अभयारण्य के उपसंचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली थी कि पन्ना बाघ अभयारण्य के मदला क्षेत्र में केन नदी में एक हथिनी फंस गई है। हथिनी के पैर जंजीर से बंधे हुए थे और इस लिए उसे पानी से निकालने में मुश्किल आ रही थी, इस दौरान हथिनी ने सांस लेने के लिए अपनी सूंड ऊपर की हुई थी।
 
भदौरिया ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए पन्ना और पड़ोसी छतरपुर जिले के जिलाधिकारियों से संपर्क किया और उन्होंने तुरंत राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) और होम गार्ड की टीम को भेजा।
 
नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दलों के लिए अपनी नौकाओं को लंगर डालकर खड़े रखना मुश्किल हो रहा था। किसी प्रकार एसडीईआरएफ की टीम ने हथिनी के पैरों में बंधी जंजीरों को काट दिया। हथिनी को बचाने में करीब चार घंटे का समय लगा और उसका स्वास्थ्य अब ठीक है।
 
पन्ना के जिलाधिकारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि पन्ना बाघ अभयारण्य के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को स्थिति के बारे में सूचित किया था। उन्होंने कहा कि पन्ना और छतरपुर जिलों के बचाव दल सभी बाधाओं के बावजूद हथिनी को बचाने में सफल रहे।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

Flydubai के सह-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था कैप्टन पर हमला, UAE ने माना आतंकी हमला

घूसखोर पुलिसवालों पर गाज! किसी की नौकरी गई तो कोई सस्पेंड, जानें CM विजय के एक्शन की पूरी इनसाइड स्टोरी

कौन हैं नेहा बोरा और क्यों इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं?

Weather Update: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिहार-यूपी में उफान पर नदियां

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

अगला लेख