Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में बीते 10 साल में 70% बढ़ी प्रति व्यक्ति आय,आर्थिक विकास दर में भी बड़ी छलांग

विकास सिंह
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (16:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में  बुधवार को शिवराज सरकार बजट पेश करने जा रही है। बजट पेश होने से पहले आज आज विधानसभा में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया। आर्थिक सर्वेक्षण में मोदी सरकार के भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यस्था बनाने के लिए प्रदेश द्वारा 550 बिलियन डॉलर का योगदान देने का लक्ष्य तय करने की बात कही गई है। प्रदेश में 2022-23 में प्रदेश का GSDP 7.06 से बढ़ा है।
 
आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ा इजाफा दिखा गया है जिसमें 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 65,023 रुपए हो गई है, जो कि 2011-12 में 38,497 रुपए की तुलना में 70 फीसदी अधिक है। वहीं प्रति व्यक्ति आय पिछले वर्ष की तुलना में 5.67 फीसदी अधिक है।
 
आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार की ओर से बताया गया कि डिजिटल जिला कार्यक्रम के तहत इंदौर, बैतूल और विदिशा ने 100 फीसदी वित्तीय समावेशन डिजिटल जिले का दर्जा हासिल कर लिया है। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश में श्री अन्न को प्रोत्साहित करने के लिए एमपी राज्य मिलेट मिशन और मुख्यमंत्री कोदो-कुटकी खेती सहायता योजना का भी जिक्र किया गया है।
 
आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में जो तथ्य आए है, वो यह सिद्ध करते है कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। एक तरफ जहां हमने वित्तीय अनुशासन और सुशासन के साथ सर्व समावेशी विकास किया है। वही दूसरी तरफ राज्य के बजट का आकार लगातार बढ़ा है। हमारा कर संग्रहण लगातार बढ़ते चला जा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि  मुझे यह कहते हुए गर्व है 2022-23 में मध्यप्रदेश की आर्थिक विकास दर में जो वृद्धि हुई वो 16.43% है। आपको याद होगा। पिछली बार 2021-22 में हमारी आर्थिक वृद्धि दर थी 18.02% अब 18.02% से उपर फिर से 16% से ज्यादा प्राप्त करना यह अपने आप में यह सिद्ध करता है कि मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में लगाता बढ़ोत्तरी हो रही है,प्रति व्यक्ति आय बढ़ने का मतलब है लोगों के पास लगातार आय के साधन बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पूंजीगत व्यय एक साल में 37 हजार 89 करोड़ रुपए से 23.18% बढ़ कर अब 45 हजार 685 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं प्रदेश में  राजस्व संग्रहण की बढ़ती हुई गति को देखेंगे तो हमने लगातार राज्य के करों का संग्रह भी बढ़ाया है और 3 वर्षों में यह 7.94% है। मतलब हम अपने राजस्व स्टेट का कर लगातार बढ़ाते चले जा रहे है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

अगला लेख