dharma sangrah
✕

इंदौर से 125 किमी दूर निमाड़ में भूकंप के झटके

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (10:54 IST)
बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में गुरुवार तड़के करीब 5 बजे भूगर्भीय हलचल होने से लोगों में घबराहट हो गई। इंदौर से 125 व बड़वानी से लगभग 65 किलोमीटर दूर सेंधवा में गुरुवार सुबह 4.53 बजे मोतीबाग, रामकटोरा, महावीर कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में नागरिकों को भूकंप के झटके महसूस हुए और वह घबराकर बाहर आ गए।
 
मोतीबाग इलाके की विमल बाई ने बताया कि चाय पीने के दौरान उन्हें कम्पन महसूस हुआ और किचन के बर्तन गिर गए। नीरज अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने बताया कि बाथरूम जाने के दौरान उन्हें झटका महसूस हुआ। कैलाश ने बताया कि दीवार हिली और वे परिवार सहित बाहर आ गए। इसी तरह कुछ अन्य नागरिकों ने बताया कि झटके से किचन के बर्तन गिर गए और भयवश वे भी घर के बाहर आ गए।
 
जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि सेंधवा की अनुविभागीय दंडाधिकारी एसडीएम तपस्या परिहार ने घटनाक्रम की सूचना दी है। जिले में अन्य स्थान से इस तरह की अवधारणा की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
 
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस, भारत सरकार) की वेबसाइट के अनुसार सुबह 4 बजकर 53 मिनट और 2 सेकंड पर अक्षांश 21.69 (उत्तर) व देशांतर 75.36 (पूर्व) लोकेशन पर 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्शाया गया है। सेंधवा की एसडीएम तपस्या परिहार में यह जानकारी पत्रकारों से शेयर की। सेंधवा के तहसीलदार मनीष पांडे ने बताया कि भूकंप का अभिकेंद्र यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरगोन जिले का बीजगढ़ी बताया जा रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अगला लेख