biodatamaker

ई-टेंडर घोटाले में FIR के बाद अब बीजेपी के बड़े नेताओं पर जांच की आंच

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (17:41 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन हजार करोड़ के ई-टेंडर घोटाले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गुरुवार को ईओडब्ल्यू की जांच टीम ने ऑस्मो सॉप्टवेयर कंपनी पर छापा मारा।
 
ईओडब्ल्यू के जांच अधिकारी ऑस्मो सॉफ्टवेयर कंपनी के भोपाल स्थित दफ्तर पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की, वहीं एफआईआर की कार्रवाई के बाद अब तत्कालीन बीजेपी सरकार के कई प्रभावशील मंत्री भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। पूरे मामले में ईओडब्ल्यू ने जिन पांच विभागों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उन विभागों के मंत्री रहे भाजपा के बड़े नेताओं से भी पूछताछ हो सकती है।
 
ईओडब्ल्यू ने बुधवार को जल निगम, सड़क विकास निगम, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इन विभागों में मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा, रामपालसिंह और कुसुम मेहदले से ई-टेंडर घोटाले में पूछताछ की जा सकती है। इसके साथ ही जांच टीम इन विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी में है।
 
दूसरी ओर ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई को बीजेपी ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने कहा कि आयकर छापे के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

बीजेपी सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार के समय ही टेंडर में गड़बड़ी को पकड़ लिया था और सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया था। जब घोटाला हुआ ही नहीं तो जांच किस बात की। वहीं, इस पूरे मामले में गई कार्रवाई को कांग्रेस बदले की भावना से कार्रवाई न बताकर ईओडब्ल्यू की सामान्य कार्रवाई बता रही है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख