ganesh chaturthi

भोपाल की सेंट्रल जेल में मिला चीन निर्मित ड्रोन, यहां बंद हैं 32 आतंकी

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (13:13 IST)
Drone in bhopal Jail : मध्यप्रदेश की उच्च सुरक्षा वाली भोपाल सेंट्रल जेल के अंदर चीन निर्मित ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। 151 एकड़ में फैली जेल में सिमी आतंकियों समेत 3,600 कैदी सजा काट रहे हैं।
 
जेल में ड्रोन मिलने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। जेल की सुरक्षा पर सवाल भी उठ रहे हैं। जेल में ड्रोन मिलने की खबर पर सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंची। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
 
जेल में कैसे आया ड्रोन : जेल अधीक्षक राकेश कुमार बांगरे के अनुसार, जेल के अंदर बी-ब्लॉक बिल्डिंग के पास एक गार्ड ने बुधवार को दोपहर में 3.30 से 4 बजे के बीच काले रंग का ड्रोन देखा। करीब 30 से 40 ग्राम वजन का यह ड्रोन चार्ज अवस्था में था। उन्होंने कहा कि किसी ने भी ड्रोन को जेल परिसर में उतरते नहीं देखा। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह मानव रहित हवाई उपकरण बच्चों का हो सकता है, जो जेल के पास इसके साथ खेल रहे थे।
 
सिमी से जुड़े 32 आतंकी : बांगरे ने बताया कि इनमें प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े 32 कैदी शामिल हैं, जो जेल के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बंद हैं। उन्होंने कहा कि हमने ड्रोन को गांधी नगर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने चीन निर्मित ड्रोन की बरामदगी की जांच शुरू कर दी है।
 
भोपाल सेंट्रल जेल नवंबर 2016 में चर्चा में आई थी, जब सिमी से जुड़े आठ विचाराधीन कैदी जेल गार्ड की हत्या कर भाग गए थे। भोपाल के बाहरी इलाके में सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने उन्हें मार गिराया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख