dharma sangrah
✕

'सीता' ने 'राम' को पहुंचवा दिया हवालात

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (17:09 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में लगातार दहेज की मांग से गुस्साई एक 'सीता' ने 'राम' को हवालात पहुंचवा दिया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के परिजन से मारपीट की, जिससे दुल्हन को चोटें आईं हैं।

बेगमगंज पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायसेन से 85 किलोमीटर दूर बेगमगंज में दुल्हन सीता ने दहेज की मांग कर रहे दूल्हे राम को हवालात पहुंचवा दिया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के परिजन से मारपीट की, जिससे दुल्हन को चोटें आईं हैं। घायल दुल्हन को बेगमगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे घटनाक्रम के बाद दुल्हन ने उस लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस नगर निरीक्षक के अनुसार ग्राम बडगवा से बेगमगंज के ग्राम जरुआ में बारात आई थी। कल रात बारात लेकर पहुंचे दूल्हे रामकुमार को टीके की रस्म में सीता के परिवार वालों ने 10 हजार रुपए दिए, लेकिन दूल्हा पक्ष 50 हजार रुपए पर अड़ गया।

दुल्हन के पिता ने हैसियत नहीं होने के कारण 50 हजार रुपए देने से इनकार कर दिया। इसी बीच पैसे को लेकर दोनों पक्षों में बहस तथा आपस में मारपीट भी हो गई। बेगमगंज पुलिस ने दुल्हन सीता की रिपोर्ट पर दूल्हे रामकुमार और उसके पिता भगवानदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख