ramcharitmanas
✕

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

जनवरी से सितंबर तक के एरियर्स का तीन समान मासिक किश्तों में होगा भुगतान

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 (12:09 IST)
भोपाल। दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी माह से देय होगा। वहीं, पेंशनर्स के लिए भी जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी है। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा, 'राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।' सरकार उनके कल्याण और हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस वृद्धि से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी।

लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख