1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Discussion on the Uniform Civil Code in the Madhya Pradesh Legislative Assembly today.

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज UCC पर चर्चा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

सरकार ने विधानसभा के पटल पर रखा यूसीसी अध्यादेश, एक देश-एक विधान-एक प्रधान की राह पर चलने वाला है एमपी

cm mohan yadav
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज UCC विधेयक पर चर्चा होगी। सोमवार से शुरु हुए विधानसभा सत्र में सरकार ने UCC विधेयक को पेश किया। सदन में  विधेयक पेश होने के बाद यूसीसी की सबसे बड़ा फायदा मुस्लिम बहनों को होगा। उन्हें हलाला सहित जीवन की कई परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़ी योजना पर भी चर्चा की। 
 
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की धरती है। यहां राम-रहीम-रॉबिन सबके लिए एक कानून का होना आवश्यक है। इस कानून का अध्यादेश विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा के इस वर्षाकालीन सत्र में इसे कानून का रूप दें और भविष्य में सबको लाभांवित करें। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता में जो समान कानून की बात कही गई है, उसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों को-मुस्लिम महिलाओं को लाभ मिलने वाला है।

उन्हें हलाला जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है। यही वजह है कि जब समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव आए तो बड़ी संख्या में मुस्लिम बहनों ने उसका समर्थन किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हम एक देश-एक विधान-एक प्रधान और एक व्यवस्था की राह पर चलने वाले लोग हैं। मैंने आज विपक्ष से भी कहा है कि आप और हम सब मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। 
 
अपराधी को न मिले बचने का मौका
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की मंजूरी दी है। 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। पुलिस का काम बेहतर तरीके से संचालित होना चाहिए, सभी प्रकार के अपराधों पर लगाम लगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ अभिया़न चलाने की बात कही है। हम इस पर योजना बना रहे हैं। मध्यप्रदेश की पुलिस देश की बाकी पुलिस से बेहतर स्थिति में है। लेकिन, उसकी दक्षता को और निखारना है।

उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बचने का मौका नहीं मिलना चाहिए। हमने कुछ दिन पहले सीएम हाउस में राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमोशन और भर्ती सहित कई विषयों पर चर्चा की थी। हमारे नक्सलवादी इलाकों से अब जब नक्सली समाप्त हो गए हैं, तो वहां विकास कैसे हो, इस पर चर्चा की। मुझे संतोष है कि सभी विभागों में जो प्रमोशन हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में हुए हैं। उन्होंने कहा कि और भी भर्तियां निकाल रहे हैं। हम साल प्रमोशन की व्यवस्था कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका