Daily Horoscope
✕

दिग्विजय का दावा, BJP रच रही है कमलनाथ सरकार गिराने की साजिश

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (21:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है।
 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्जमाफी का सबूत मांगने वाले आजकल विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने में जुटे हुए हैं।
 
दिग्विजय के इन आरोपों के बीच मंदसौर के सुवासरा से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
 
हरदीप सिंह डंग के पिछले कई दिनों से अपनी ही सरकार से नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं बीजेपी के कुछ नेता भी हरदीप सिंह डंग के बीजेपी से संपर्क होने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
 
इससे पहले कांग्रेस के दूसरे विधायक हीरालाल अलावा भी लोकसभा में टिकट बंटवारे से नाराज होकर बीजेपी के संपर्क में होने की बात कह चुके हैं।
 
दिग्विजय का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब बीजेपी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार होगी।
शिवराज को दी बहस की चुनौती : भोपाल से दिग्विजय सिंह के कांग्रेस के उम्मीदवार बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इसे बंटाधार रिटर्न बताया था, वहीं अब दिग्विजय सिंह ने शिवराज पर पलटवार करते हुए चुनौती देते हुए कहा कि शिवराज किसी भी मंच पर उनकी सरकार के 10 साल और बीजेपी सरकार के 15 साल पर बहस कर लें।
 
दिग्विजय ने एक बार फिर दोहराया कि शिवराज और उनका परिवार कई घोटालों में शामिल हैं। बीजेपी सरकार के 15 साल में उनको फंसाने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन उनको निराशा ही हाथ लगी।
 
दिग्विजय ने कहा कि शिवराज कहते हैं कि उनके कार्यकाल के समय सिगरेट की पर्ची पर नियुक्ति होती थी लेकिन बीजेपी कोई भी पर्ची सामने नहीं ला पाई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में नेताओं को अपनी कही बात पर टिका रहना चाहिए, जिसका मैंने अपने जीवन में पालन किया है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

UP School News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 और 2 के बच्चों का होगा आकलन, दिसंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अगला लेख