Hanuman Chalisa
✕

चमकी किस्मत, मजदूर को मिला लाखों का हीरा...

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (20:56 IST)
पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए, हीरा की तमन्ना है कि पन्ना मुझे मिल जाए यह गीत पन्ना में उस समय चरितार्थ हो गया जब खेत में छोटी सी खदान लगाकर हीराकुद रहे प्रकाश कुमार शर्मा को 12 दशमलव 58 कैरेट का हीरा छप्पर फाड़ के मिला। जैसे ही हीरा मिला प्रकाश की आंखें चौंधिया गई।
 
प्रकाश ने दो साथियों के साथ मिलकर यह हीरा खदान सरकहां स्थित कितू रैकवार के खेत में लगाई थी उसे भरोसा ही नहीं था इतना बड़ा हीरा मिलेगा।
 
पन्ना के कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में खड़ा यह मजदूर प्रकाश शर्मा है जो अचानक चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि प्रकाश को किस्मत बदल देने वाला एक खूबसूरत हीरा मिला है। 12.58 कैरेट के इस हीरे की कीमत 50 लाख बताई जा रही है प्रकाश अब तक मजदूरी करता रहा है लेकिन जिस तरीके से पन्ना की धरती हीरे उगलती है और रातों-रात मजदूर लखपति बन जाता है वैसा ही प्रकाश के साथ हो गया अब प्रकाश रोजगार धंधा करेगा प्रकाश ने हीरा मिलने की खुशी इस तरीके से व्यक्त की।
 
हीरा अधिकारी कहते हैं कि इसकी कीमत मिनिमम 25 लाख रुपए है और यह 50 लाख का भी बिक सकता है कहां इस हीरे को सरकारी खजाने में जमा कर लिया गया है अगले माह होने वाले ऑप्शन में नीलाम किया जाएगा।
 
पन्ना के हीरा अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि कई बेशकीमती हीरे मिले हैं लेकिन इतना बड़ा हीरा 4 साल बाद इस कार्यालय में जमा कराया गया है जिससे कार्यालय के कर्मचारी भी खुश है। ज्ञात हो कि राजस्व और वन भूमि विवाद के कारण पन्ना की अधिकांश हीरा खदानें बंद हो गई हैं इस कारण से हीरा उद्योग चौपट हो गया अब यह जो हीरा मिला है इससे नई उम्मीद जगी है।
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख