Daily Horoscope
✕

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: शनिवार, 7 जून 2025 (21:22 IST)
धार। मध्यप्रदेश के धार जिले (Dhar district) में जनपद पंचायत के एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर 1 दशक से अधिक समय तक एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गीतेश गर्ग ने आरोपी की पहचान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश धारवे (31) के रूप में की है।ALSO READ: क्‍या यौन शोषण पीड़िता करवा सकती है गर्भपात, याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला
 
गर्ग ने कहा कि उसने महिला के साथ 10-12 साल तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन फिर उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। महिला की शिकायत पर 5 जून को गंधवानी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और धारवे को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख