dharma sangrah
✕

डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह के परिजन को एक करोड़ की सहायता राशि

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (17:07 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में रेत माफिया के हमले में जान गंवाने वाले डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिजन को एक करोड़ रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

चौहान ने आज इस बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि अपनी कर्तव्यनिष्ठता के चलते प्राण की आहुति देने वाले कुशवाह को शहीद का दर्जा दिया गया है। पीड़ा की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजन के साथ है। शहीद के आश्रित परिजन को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

कुशवाह कल मुरैना जिले में चंबल नदी से अवैध रेत भरकर ला रही एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली चालक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख