Daily Horoscope
✕

अमरकंटक कुंड में नहाते समय श्रद्धालु की मौत

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (19:44 IST)
अनूपपुर। अमरकंटक के नर्मदा कुंड में गुरुवार को नहाते समय 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नर्मदा में कोटि तीर्थ कुंड के पास लगे फव्वारे में करंट था, जहां नहाते समय युवक को करंट लग गया। 
 
टीकमगढ़ के खरगापुर का रहने वाला संजय जैन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कोतमा में रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। गुरुवार को वह पत्नी, बच्चों और अन्य रिश्तेदारों के साथ अमरकंटक आया था। नर्मदा कुंड में नहाते समय उसका हाथ फव्वारे से लग गया था और करंट लगने से घटनास्थल पर ही जैन की मौत हो गई। घटना के समय जैन का परिवार और रिश्तेदार भी वहीं थे। 
 
जिस समय यह हादसा हुआ वहां 100 से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना के बाद एसडीएम नागदेवे अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी फव्वारे तत्काल निकालने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी का उद्‍गम स्थल अमरकंटक ही है। इससे श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख