ramcharitmanas
✕

खरगोन में तनाव के बीच तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, पलायन की खबरों का गृहमंत्री ने किया खंडन, अलर्ट मोड पर पूरा मध्यप्रदेश

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (12:10 IST)
भोपाल। खरगोन में रामनवमी पर हिंसा भड़कने के बाद आज तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। कर्फ्यू में आज किसी भी प्रकार की कोई छूट नही दी गई है। वहीं हिंसा को लेकर अब तक 70 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है वहीं 20 अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन में शांति बनी हई है। जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों का आंकलन कर कर्फ्यू में ढील पर फैसला करेगा।
 
Koo App
 वहीं जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील की खबरों का खंडन करते हुए सोशल मीडिया के जरिए जानकारी ‌देते हुए कहा कि कर्फ्यू में किसी भी प्रकार की कोई छूट नही दी गई है। आप सब घरों में रहकर कर्फ्यू का पालन करें। छूट को लेकर पृथक से सूचना दी जाएगी।
 
वहीं हिंसा के बाद खरगोन से पलायन की खबरों का खंडन करते हुए गृहमंत्री ने कहा पलायन की खबर पूरी तरह गलत, भ्रामक और निराधार है। उन्होंने कहा कि हिंसा के कारण खरगोन में कोई पलायन ना हुआ है ना हो रहा है ना होगा।
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस घर पर लिखा है यहां घर बिकाऊ है, उस पर यह हिंसा के पहले से लिखा था। खरगोन में कर्फ्यू में ढील को लेकर जिला प्रशासन तय करेगा।
 
 वहीं खरगोन हिंसा के बाद अब पूरे प्रदेश में आगामी त्यौहारों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रभारी मंत्रियों को उनके प्रभार के जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख