Daily Horoscope

पूर्व भाजपा विधायक के घर आईटी रेड, सोने, चांदी और पैसे के साथ मगरमच्छ भी मिला

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (11:59 IST)
MP IT raid : सागर में पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौड़ और राजेश केशरवानी के घर आयकर विभाग की रेड से हड़कंप मच गया। हरवंश के घर से सोना, चांदी, रुपए, इंर्पोटेड कारों के साथ ही 3 मगरमच्छ भी बरामद किए गए हैं। ये मगरमच्छ पूर्व विधायक के घर बने तालाब से बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि मगरमच्छ पालना गैरकानूनी है। 
 
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की रेड में 155 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इस रेड में करोड़ों रूपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। केशरवानी परिवार के पास सात बेनामी इम्पोर्टेड कारें भी मिली हैं। कारों को लेकर आयकर ने परिवहन विभाग से जानकारी मांगी है। विभाग पड़ताल कर रहा है कि ये कारें किसने और क्यों दी हैं।
 
बीड़ी कारोबार से जुड़े पूर्व विधायक राठौर के ठिकाने से करोड़ों रुपए नकद और गोल्ड मिले हैं। राठौर के घर के अंदर एक छोटे तालाब में मगरमच्छ भी मिला है, जिसकी जानकारी आयकर विभाग ने वन विभाग को दे दी है। केशरवानी का बीड़ी के साथ कंस्ट्रक्शन का भी कारोबार है।  
 
उल्लेखनीय है कि हरवंश सिंह राठौर सागर भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वे 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बंडा से विधायक चुने गए थे। उनके पिता हरनाम सिंह राठौर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हरवंश भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी थे। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख