suvichar
✕

भोपाल में कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 की दस्तक, प्रदेश में कोरोना के कुल 23 एक्टिव केस

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (11:19 IST)
भोपाल में कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 की पुष्टि
भोपाल में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 10
प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 23

भोपाल। राजधानी भोपाल में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 (J.N.1) ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश के 60 मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए थे इनमे से अधिकांश मरीजों में जेएन.1 वैरिएंट की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नए मरीजों में जेएन.1 वायरस के म्यूटेशन मिले है। वहीं कुछ मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट भी मिला है।

राजधानी भोपाल में वर्तमान में कोरोना के जेएन.1 के 10 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। अगर बात करें तो राजधानी में करीब 17 दिन पहले कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई थी। वहीं सोमवार को राजधानी में एक भी कोरोना प़ॉजिटिव नहीं मिला है। अगर पूरे प्रदेश की बात करे तो प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 10 है। इनमें राजधानी भोपाल में 10, इंदौर में 7, जबलपुर में 2, दमोह, ग्वालियर, सीहोर और सीधी 1-1 कोरोना के एक्टिव केस है।

भोपाल में कड़ाके की ठंड औ तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते अस्पतालों में वायरल, सर्दी-जुकाम औक गले में खराब के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। वहीं बीमार लोगों को ठीक होने में 8 से 10 दिन लग रहे है। ऐसे में राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचं रहे है।
<>

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख