biodatamaker
✕

शिवपुरी : मजदूरी मांगी तो दबंगों ने प्रायवेट पार्ट में कम्‍प्रेशर से भर दी हवा, मौत, 2 पुलिस अधिकारी निलंबित

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (19:24 IST)
शिवपुरी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मजदूरी मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद पर क्रशर संचालक सहित 6 लोगों ने 50 वर्षीय एक मजदूर के प्रायवेट पार्ट में कम्प्रेशर मशीन के पाइप से हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गए और मौत हो गई।

यह घटना आठ नवम्बर को हुई थी और उसके बाद इस व्यक्ति का इलाज चल रहा था, लेकिन 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आरोपियों के खिलाफ समय पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निरंजन राजपूत ने रविवार को बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्राम गाजीगढ़ में संचालित मेसर्स तोमर बिल्डर्स के क्रशर पर गत आठ नवम्बर को गांव के ही मजदूर परमानंद धाकड़ और क्रशर संचालक के बीच मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने कहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि क्रशर संचालक राजेश राय ने वहां कार्यरत देवेंद्र, रवि, पिंटू और पप्पू खान से मजदूर परमानंद को पकड़वाया और फिर कम्प्रेशर मशीन का पाइप उसके प्रायवेट पार्ट में लगाकर हवा भर दी, जिससे उसके अंदरुनी अंग फट गए।

राजपूत ने बताया कि परमानंद का ग्वालियर और जयपुर में भी इलाज कराया गया, इसके बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर 25 दिसम्बर को उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मजदूर के परिजनों ने आठ नवंबर की हुई घटना के तुरंत बाद ही गोर्वधन पुलिस को शिकायत की थी, मगर दोनों पक्षों में राजीनामा होने की चर्चा चलने के कारण पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की, इस बीच 25 दिसम्बर को परमानंद की मौत हो गई।

परमानंद का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत उसके अंदरुनी अंगों में हवा भरने और संक्रमण के कारण हुई है। मौत के मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मौत के दो दिन बाद रविवार को भादंवि की धारा 302 एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी बीच, श्रमिक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध तत्समय कोई कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गोवर्धन थाना प्रभारी राघवेन्द्र यादव एवं उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।(वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख