1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Controversial statement of Kailash Vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, नशा इतना भी न हो कि मोदीजी की तरह शादी न करें

Kailash Vijayvargiya
BJP Leader Kailash Vijayvargiya

इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा ही एक बयान कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दे डाला।
 
नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन दौड़ में कैलाश ने कहा कि नशे में रहना अच्‍छी बात है, लेकिन नशा काम और देशभक्ति का होना चाहिए। यहां तक तो ठीक, लेकिन आगे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नशा इतना भी न हो कि मोदीजी जैसे शादी ही न करें। विजयवर्गीय के इस बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि शादी तो की है, लेकिन छोड़कर चले गए।
 
इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय ने बांग्लादेशी नागरिक की पहचान को लेकर बयान दिया था। विजयवर्गीय ने कहा था कि उनके यहां काम करने वाले मजदूरों के पोहे खाने के तरीके से उन्होंने पहचान लिया कि वे बांग्लादेश के रहने वाले हैं।
अगला लेख
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर हाईअलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी