sundarkand

भोपाल में कांग्रेस का मंच टूटा, कई नेता गंभीर घायल, प्रदर्शन बना रस्म अदायगी

Updated: सोमवार, 10 मार्च 2025 (15:44 IST)
भोपाल। राजधानी में आज कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले पार्टी का मंच टूट गया। रंगमहल चौराहे पर बनाया गया मंच अचनाक से टूट गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए है। मंच जब टूटा तो वहां प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। जिसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह और सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष योगेंद्र यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना, शैलेंद्र पटेल भी घायल हो गए, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल कांग्रेस नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं को देखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अस्पताल पहुंचे।

दरअसल विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का एलान किया था। जिसके लिए रंगमहल चौराहे में मंच भी लगाया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो रहे थे। इस दौरान जब मंच पर कांग्रेस के नेता पहुंचे थे लेकिन अचानक से मंच टूट गया, जिससे कई कांग्रेस के नेता बुरी तरह घायल हो गए। वहीं कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मंच टूटने को बीजेपी की साजिश बताया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि षडयंत्रकरियों का पता लगाया जाएगा. आप मंच गिरवा सकते हैं, लेकिन कार्यकर्तओं का हौसला नहीं।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर फिर सवाल?-विधानसभा के पहले दिन कांग्रेस का प्रदर्शन फिर एक बार रस्म अदायगी ही नजर आ रहा है। विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आज की निर्धारित कार्यवाही के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित भी हो गई लेकिन कांग्रेस का विधानसभा घेराव शुरु ही नहीं हो सका। इसके बाद जब सभा स्थल पर कांग्रेस नेता जैसे-तैसे एकठ्ठा होने शुरु हुए तब तक मंच ही गिर गया। इसके बाद कांग्रेस नेता चंद कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हे रोक दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीत पटवारी और नेता प्रतिपरक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।  
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

अगला लेख