Daily Horoscope
✕

कमलनाथ के एग्जाम में फेल हुए कांग्रेस प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग में साबित हुए फिसड्डी

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (15:14 IST)
भोपाल। आपने अक्सर स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के पास और फेल होने की खबरें पढ़ी या सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी दल के प्रवक्ता अपने प्रदेश मुखिया की ब्रॉडिंग करने को लेकर लिए गए एग्जाम में फेल हो गए। ऐसा ही हुआ है मध्यप्रदेश में जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग के  मामले में उनकी मीडिया टीम के अधिकांश सदस्य फेल हो गए है।    
 
दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तीन महीने पहले जो अपनी नई मीडिया टीम बनाई थी उसके हर शख्स के कामकाज की निगरानी भी कर रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लाइक, शेयर करने के साथ फारवर्ड करने के पैमाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर सर्वे किया गया। 

सर्वे में कमलनाथ के ट्वीट को रिट्वीट करने के साथ, शेयर करने और लाइक करने के साथ ही सोशल मीडिया में वायरल करने की कसौटी पर मीडिया टीम को परखा गया था। जिसमें मीडिया कमेटी के अधिकांश सदस्य फेल हो गए। हैरत की बात यह है कि इसमें पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा के साथ पार्टी के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, अजय यादव, संगीता शर्मा, विभा डंगोरे  फेल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस मीडिया टीम में शामिल नए चेहरे अच्छे नंबरों से पास हुए है। 

भाजपा ने कसा तंज-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के एग्जाम में फेल होने पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जो कांग्रेस की स्थिति है वहीं पार्टी के प्रवक्ताओं की है। प्रदेश में कांग्रेस जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। चुनावी टेस्ट में कांग्रेस फेल, कमलनाथ के टेस्ट में प्रवक्ता फेल और अगर कमलनाथ का टेस्ट ले लें तो वो भी फेल हो जाएंगे।
 
कांग्रेस ने दी सफाई- वहीं कांग्रेस प्रवक्ताओं के टेस्ट में फेल होने पर प्रदेश कांग्रेस की तऱफ से सफाई भी दी गई है। मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने फेल होने की खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि उनके कक्ष में हुई बैठक में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में मीडिया के सभी पदाधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई थी और सभी पदाधिकारियों से और ज्यादा मेहनत और लगन से कार्य करने का आग्रह किया गया। इसके साथ बैठक में सभी से आत्मावलोकन करने और खुद के योगदान को कई गुना बढ़ाने का भी आग्रह किया गया था। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख