सम्बंधित जानकारी
- आतंकी मुठभेड़ में शहीद मनीष को सीएम शिवराज की श्रद्धांजलि,परिजनों को 1 करोड़ की सम्मान निधि और नौकरी का एलान
- भारी बारिश से भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में बिगड़े हालात, शिवराज की अपील, नदियों और झरने के किनारे नहीं जाएं
- भोपाल और इंदौर में रिकॉर्ड 10 इंच बारिश से हाहाकार,सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक
- बड़ी खबर :NRA की परीक्षा पास करने पर ही मध्यप्रदेश में मिलगी सरकारी नौकरी,शिवराज का बड़ा एलान
- Inside story :उपचुनाव से पहले सरकारी नौकरियों के आरक्षण का शिवराज का एलान, बनेगा BJP का ट्रंपकार्ड ?
शिवराज भरेंगे नए विमान में उड़ान, खरीदा 60 करोड़ का 7 सीटर प्लेन
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अब जल्द ही नए विमान में उड़ान भरेंगे। राज्य सरकार ने नया विमान खरीदा है, जिसकी कीमत 60 करोड़ रुपए है।
दरअसल, विमान खरीदने के लिए पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने इस विमान सौदे को मंजूरी दी थी। कमलनाथ भले ही ही इस विमान में उड़ान नहीं भर पाए, लेकिन जल्द ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस नए और अत्याधुनिक विमान में उड़ान भरेंगे।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार ने पुराना विमान गुजरात की एक कंपनी को 8 करोड़ में बेचकर यह नया विमान खरीदा है। यह नया विमान भोपाल के स्टेट हैंगर में पहुंच भी गया है।
जरूरी ट्रायल के बाद यह विमान ऑपरेशनल मोड में आ जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 दिन बाद मुख्यमंत्री चौहान इस विमान से उड़ान भर सकेंगे।
